Friday, October 21, 2016

भविष्य क्या है।

अगर वर्तमान का कोई आंकलन नहीं होगा तो भविष्य में कोई निर्णय नहीं हो सकता है|
यह भविष्य क्या है-?
कुछ लोग सोचते हैं कि हाथों की लकीरों में भविष्य होता है| मान लो तो किसी की दुर्घटना हो गयी और डाक्टर ने कहा इसके दोनों हाथ कांटना पड़ेगा और कांट दिया तो क्या उसका कोई भविष्य नहीं है? हाथों की लकीरें में भविष्य नहीं होता है|
भविष्य कर्म में होता है, निर्णय में होता है| अगर वर्तमान में कोई निर्णय किया वो वही आपका भविष्य है| वर्तमान में अगर आप ने गुलामी में रहने का निर्णय किया तो भविष्य में आपके सामने गुलामी होगी अगर आप ने वर्तमान में आजाद होने का निर्णय किया तो दुनिया की कोई भी शक्ति आपको गुलाम बनाने में सफल नहीं हो सकती|

No comments:

Post a Comment